Showing posts with label Bapu Poem. Show all posts
Showing posts with label Bapu Poem. Show all posts

Friday, 14 August 2015

पसंद हे मुझे



पसंद हे मुझे यहाँ की भीड़
त्योहारों का शोरगुल,
उड़ते हुए रंग ,
आसमा को चूमते पटाखे,
और यहाँ के गीत !

रास आता हे मुझे यहाँ का मौसम,
हल्की बरसातें ,
कभी कड़ी धुप,
तो कभी गुलाबी थंड !

भाते हे सपनो के पीछे दौड़ने वाले लोग
और वो जो सिर्फ करते है नोक-झोक !

यहाँ आम के आम और गुठलियों के भी दाम है
कभी ना रुकने वाले रेल को मेरा सलाम है !

मजे लेता हु सुन के यहाँ की नारेबाजी
भ्रष्ट नेताओं की सुन के बकरबाजी !

यहाँ तो हे पूरी की पूरी दाल काली
पुलिस से हाथ मिलाये हे यहाँ मवाली !

तमाम खामियों के बावजूद मुझे इस देश से हे प्यार
चढ़ा नशा इस देश का ऐसे की उतरता ही नहीं यार !
मुस्कुराते हुए वो ३ सरफिरे चढ़े ते फासी
बड़ी मुश्किल से आज़ादी की दुल्हन हुई थी राजी !!!
जय हिन्द !!!

~ हर्ष पवार